Kanak Ki PathShala (KKP) Family
Meet Our Dedicated Educator — इशा दीदी (Isha Didi)
Class 10th & 12th Hindi Special Educator
Kanak Ki PathShala (KKP) परिवार में शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ने का सफर है। हमारे इस परिवार में बड़ों को ‘भैया’ और छोटों को ‘दीदी’ कहने की हमारी जो संस्कृति है, उसी अपनापन के साथ बिहार बोर्ड के बच्चों को हिंदी पढ़ाने का जिम्मा संभाली हैं हमारी छोटी बहन — इशा दीदी।
इशा दीदी (Isha Didi)
उम्र में छोटी होने के बावजूद इशा दीदी का हौसला और पढ़ाने का जज्बा बहुत बड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र (Village Area) की जमीनी हकीकत और हर परिस्थिति से लड़ते-झूझते हुए, खुद लगातार सीखकर आज वह Kanak Ki PathShala के मंच से बिहार के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा दे रही हैं।
संघर्ष से भरी सीख: गाँव की तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका यह संघर्षशील सफर हमारे सभी छोटे भाई-बहनों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है कि हालात चाहे जैसे भी हों, मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
छोटों के प्रति स्नेह और समर्पण: उम्र में छोटी होने के नाते वह अपने पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बिल्कुल अपने छोटे भाई-बहनों की तरह समझती हैं और बहुत ही प्यार व अपनापन के साथ हर एक टॉपिक को क्लियर कराती हैं।
हिंदी की बेहतरीन तैयारी की विशेषताएँ
सरल हिंदी व्याख्या
हर चैप्टर और कविता का भावार्थ अपनी मातृभाषा व देशी अंदाज़ में समझना।
व्याकरण & ऑब्जेक्टिव
बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले व्याकरण और महत्वपूर्ण MCQs की विशेष तैयारी।
प्रेरणा और मार्गदर्शन
मुश्किल हालातों में भी पढ़ाई के प्रति अडिग रहने का हौसला और अपनापन।
Topper Mindset
बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिका में सुंदर और सटीक लिखने का तरीका।