
Class 10 Hindi Chapter 2 Dahate Vishwas Questions Answers (Bihar Board 2026)
इस पोस्ट में हमने Class 10 Hindi वर्णिका भाग-2 पाठ 2 ढहते विश्वास Subjective Questions Answers दिए हैं।
ये Class 10th Hindi Dahate Vishwas Questions Answers Bihar Board 2026 Exam के लिए बहुत उपयोगी हैं।
अगर आप Bihar Board Class 10th के छात्र हैं तो इन Class 10th Hindi Subjective Questions Answers को जरूर पढ़ें और नीचे दिए गए PDF को Download करके Practice करें।
Bihar Board Class 10th Hindi Dahate Vishwas Questions Answers
Class 10th Hindi वर्णिका भाग-2 के लिए ढहते विश्वास Subjective Questions Answers, NCERT & Question Bank Subjective Questions और Question Paper PDF Download करें | Bihar Board Exam 2026 के लिए Complete Study Material – Kanak Ki PathShala
पाठ 2. ढहते विश्वास Subjective Questions Answers | लघु उत्तरीय प्रश्न (Subjective Questions) – NCERT & Question Bank QnA
1. लक्ष्मी कौन थी और उसका घर कहाँ था? ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी के अनुसार लिखें। [2023AI]
उत्तर: लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी की मुख्य पात्रा थी। वह एक गरीब महिला थी जिसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता था। लक्ष्मी का घर देवी नदी के बाँध के नीचे था।
2. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है? इस कहानी में किस राज्य को बाढ़ एवं सुखा से प्रभावित दिखाया गया है? [2023AII]
उत्तर: ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम सातकोड़ी होता है। इस कहानी में उड़ीसा राज्य को बाढ़ एवं सूखा से प्रभावित दिखाया गया है।
3. नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से क्यों नहीं खिसका? [2021AI]
उत्तर: नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद भी सभी मनुष्य वहाँ से इसलिए नहीं खिसके क्योंकि उन्हें पता था कि नदी का बाँध टूट जाने से वहाँ की स्थिति भयावह हो जाएगी और अनेक प्रकार के जान-माल की क्षति होगी। लोगों को यह विश्वास था कि वे किसी तरह अपनी संपत्ति की रक्षा कर लेंगे।
4. लक्ष्मण कहाँ नौकरी करता था? [2021AII]
उत्तर: लक्ष्मण लक्ष्मी का पति है, जो कलकत्ता में नौकरी करता था।
5. लक्ष्मी कौन थी? [2019AI]
उत्तर: लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ कहानी की प्रमुख पात्रा है। वह एक गरीब महिला है जिसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता है। पति द्वारा प्राप्त राशि से घर-गृहस्थी नहीं चलने पर वह तहसीलदार साहब के घर का काम कर किसी तरह जीवन-यापन करती है।
NCERT & Question Bank – Class 10th Hindi Subjective Questions Answers
6. लक्ष्मी की पारिवारिक परिस्थिति का वर्णन करें। [2013A, 2016AII]
उत्तर: लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ कहानी की प्रमुख पात्रा है। उसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता है और उससे प्राप्त राशि से उसका घर-गृहस्थी नहीं चल पाता है। इसलिए वह तहसीलदार साहब के घर का काम कर किसी तरह जीवन-यापन कर लेती है। उसके पूर्वजों द्वारा छोड़ा गया एक बीघा खेत है, जिसमें वह किसी तरह खेती करवाती है। उसका जीवन बाढ़ और सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बीच संघर्षपूर्ण है।
7. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में आये बाढ़ के दृश्यों का चित्रण प्रस्तुत करें। [2016AII]
उत्तर: कहानी में बाढ़ का दृश्य अत्यंत भयावह है। लगातार तीन-चार दिन वर्षा होने के कारण नदी का बाँध टूट जाता है और लक्ष्मी के घरों में पानी घुस जाता है। बाढ़ से बचने के लिए लक्ष्मी अपने बच्चे को गोद में लेकर एक पेड़ के ऊपर चढ़ जाती है और किसी तरह से अपना प्राण बचा लेती है। बाढ़ की विभीषिका ने उसके जीवन को पूरी तरह खंड-खंड कर जर्जर बना डाला था।
8. ‘ढहते विश्वास’ कहानी की लक्ष्मी का चरित्र चित्रण करें। [2015AII]
उत्तर: लक्ष्मी कहानी की प्रमुख पात्रा और एक संघर्षशील नारी है।
- आर्थिक विपन्नता: उसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता है, लेकिन उसके पैसे से घर नहीं चलता, इसलिए वह तहसीलदार के घर काम करती है और एक बीघा खेत में खेती भी करवाती है।
- सहनशीलता और साहस: उसका जीवन एक तरफ सूखा और दूसरी तरफ बाढ़ की विभीषिका से काँप उठता है, फिर भी वह हार नहीं मानती।
- ममतामयी: वह जिस साहस के साथ बाढ़ की त्रासद स्थितियों का सामना करती है और अपने बच्चों को बचाने की कोशिश करती है, वह उसके व्यक्तित्व की बड़ी विशेषता है।
9. ‘ढहते विश्वास’ कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित है? [2015AI]
उत्तर: ‘ढहते विश्वास’ कहानी के आधार पर यह प्रमाणित होता है कि उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित है।
- बाढ़ का प्रभाव: बरसात में बाँध टूटने से उड़ीसा का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, जिससे जान-माल की भारी क्षति होती है और परिवार एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं।
- सूखा का प्रभाव: गर्मी के समय वर्षा न होने के कारण फसल जलकर खत्म हो जाती है। इस कहानी की मुख्य पात्रा लक्ष्मी का हृदय भी एक तरफ सूखा और दूसरी तरफ लगातार वर्षा की चिंता से काँप उठता है।
10. ‘ढहते विश्वास’ कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें। [2014AI, 2017AI]
उत्तर: ‘ढहते विश्वास’ कहानी का शीर्षक पूर्णतः सार्थक है।
- गाँव के लोगों का भरोसा और आस्था माँ चंडेश्वरी और बाँध पर था कि वे विपत्ति से उनकी रक्षा करेंगे।
- जब बाढ़ आती है, बाँध टूट जाता है और जन-जीवन तबाह हो जाता है, तब लोगों का यह विश्वास टूट जाता है। उन्हें लगता है कि प्रकृति के आगे वे असहाय हैं और आस्था भी टूट रही है।
- अतः कहानी का नाम ‘ढहते विश्वास’ रखना पूरी तरह से कहानी के मूल भाव को व्यक्त करता है।
11. लक्ष्मी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालें। [2012A]
उत्तर: लक्ष्मी का नारी-व्यक्तित्व काफी संवेदनशील है और संघर्ष उसके जीवन का अभिन्न अंग है।
- वह एक साहसी महिला है जो बाढ़ की त्रासद स्थितियों का सामना करती है और हार नहीं मानती।
- बाढ़ की विभीषिका ने उसके व्यक्तित्व को जर्जर बना डाला, परन्तु वह न तो हार मानती है और न अपने हौसले को छोड़ती है।
- आर्थिक विपन्नता में भी वह अकेली उठकर खड़ी होती है और अपने बच्चों को पालती है। किसी भी संकट में हार न मानना-लक्ष्मी के चरित्र की बड़ी विशेषता है।
12. लक्ष्मी कौन थी? उसके पति का क्या नाम था? [2022AII]
उत्तर: लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ कहानी की प्रमुख पात्रा है। उसके पति का नाम लक्ष्मण है। लक्ष्मण कलकत्ता (आज का कोलकाता) में नौकरी करता है। लक्ष्मी पति द्वारा प्राप्त राशि से घर-गृहस्थी नहीं चलने पर तहसीलदार साहब के घर का काम कर किसी तरह जीवन-यापन कर लेती है।
13. बाढ़ आने के पहले लक्ष्मी ने क्या किया? [2025AII]
उत्तर: बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए सतर्क लक्ष्मी ने निम्न तैयारी की:
- उसने एक बोरे में थोड़ा-सा चिवड़ा, दो काँसे के बर्तन और अंगोछा भरकर रख लिया।
- उसने गाय और बछड़े के गले से पगहा (रस्सी) खोल दिया।
- दोनों बकरियों को भी एक कमरे में खुला छोड़ दिया।
- घर की सारी चीजें एक कमरे में इकट्ठा करके ताला लगा दिया।
तो आशा करते है वर्णिका भाग-2 कक्षा 10 हिन्दी, ढहते विश्वास Subjective Questions Answers (Dahate Vishwas Questions Answers) आपके बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेगा, ऐसे ही और प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे और तैयारी मजबूत करे।
Download PDF – Class 10 Hindi वर्णिका भाग-2, पाठ 2. ढहते विश्वास Subjective Questions Answers (Dahate Vishwas Questions Answers)
नीचे दिए गए लिंक से आप Class 10 Hindi वर्णिका भाग-2, पाठ 2. ढहते विश्वास Subjective Questions Answers के PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
यह ढहते विश्वास Subjective Questions Answers PDF, Bihar Board 2026 Syllabus के अनुसार तैयार की गई है और Exam Practice के लिए बहुत उपयोगी है।
📘 वर्णिका भाग-2, पाठ 2. ढहते विश्वास Subjective Questions Answers PDF
Complete Dahate Vishwas Questions Answers 2026 Bihar Board Previous Year Questions PDF अभी Download करें।
📥 Class 10 Hindi वर्णिका भाग-2, पाठ 2. ढहते विश्वास Subjective Questions Answers PDF Download NowClass 10th Hindi Subjective Questions Answers | Dahate Vishwas Questions Answers 2026 PDF
पाठ 2. ढहते विश्वास कहानी से बिहार बोर्ड में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न (Class 10th Hindi Questions Answers)
Q1. लक्ष्मी कौन थी और उसका घर कहाँ था? ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी के अनुसार लिखें। [2023AI]
उत्तर: लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी की मुख्य पात्रा थी। वह एक गरीब महिला थी जिसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता था। लक्ष्मी का घर देवी नदी के बाँध के नीचे था।
Q2. लक्ष्मण कहाँ नौकरी करता था? [2021AII]
उत्तर: लक्ष्मण लक्ष्मी का पति है, जो कलकत्ता में नौकरी करता था।
Q3. लक्ष्मी कौन थी? [2019AI]
उत्तर: लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ कहानी की प्रमुख पात्रा है। वह एक गरीब महिला है जिसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता है। पति द्वारा प्राप्त राशि से घर-गृहस्थी नहीं चलने पर वह तहसीलदार साहब के घर का काम कर किसी तरह जीवन-यापन करती है।
Q4. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में आये बाढ़ के दृश्यों का चित्रण प्रस्तुत करें। [2016AII]
उत्तर: कहानी में बाढ़ का दृश्य अत्यंत भयावह है। लगातार तीन-चार दिन वर्षा होने के कारण नदी का बाँध टूट जाता है और लक्ष्मी के घरों में पानी घुस जाता है। बाढ़ से बचने के लिए लक्ष्मी अपने बच्चे को गोद में लेकर एक पेड़ के ऊपर चढ़ जाती है और किसी तरह से अपना प्राण बचा लेती है। बाढ़ की विभीषिका ने उसके जीवन को पूरी तरह खंड-खंड कर जर्जर बना डाला था।
Q5. ‘ढहते विश्वास’ कहानी की लक्ष्मी का चरित्र चित्रण करें। [2015AII]
उत्तर: लक्ष्मी कहानी की प्रमुख पात्रा और एक संघर्षशील नारी है।
(i). आर्थिक विपन्नता : उसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता है, लेकिन उसके पैसे से घर नहीं चलता, इसलिए वह तहसीलदार के घर काम करती है और एक बीघा खेत में खेती भी करवाती है।
(ii). सहनशीलता और साहस: उसका जीवन एक तरफ सूखा और दूसरी तरफ बाढ़ की विभीषिका से काँप उठता है, फिर भी वह हार नहीं मानती।
(iii). ममतामयी: वह जिस साहस के साथ बाढ़ की त्रासद स्थितियों का सामना करती है और अपने बच्चों को बचाने की कोशिश करती है, वह उसके व्यक्तित्व की बड़ी विशेषता है।
Class 10th Hindi (वर्णिका भाग 2) Subjective Questions & Answers
हिन्दी वर्णिका भाग 2 के महत्वपूर्ण QnA For Class 10th Hindi Subjective Questions Answers का लिंक नीचे दिया गया है।
Class 10th Hindi (वर्णिका भाग 2) Subjective Questions & Answers
हिन्दी वर्णिका भाग 2 के महत्वपूर्ण QnA For Class 10th Hindi Subjective Questions Answers का लिंक नीचे दिया गया है।
| S.N. | कहानी (भाषा) |
|---|---|
| #1. | दही वाली मंगम्मा (कन्नड़) |
| #2. | ढहते विश्वास (उड़िया) |
| #3. | माँ – कहानी (गुजराती) |
| #4. | नगर कहानी (तमिल) |
| #5. | धरती कब तक घूमेगी (राजस्थानी) |
📲 Join Kanak Ki PathShala Community
🎓 Free Study Materials, Notes & Test Updates




