Class 10 Hindi Writer Name Objective | Bihar Board कक्षा 10 हिन्दी (गोधूलि भाग 2) पाठ, लेखक और विधा नाम – Complete & Important List

नमस्कार मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,

आज के इस पोस्ट में हम बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं हिन्दी (गोधूलि भाग 2) के सभी पाठों के नाम, उनके लेखक/कवि और उनकी विधा (Genere) की पूरी सूची देखने वाले हैं। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में इससे सीधे 5 से 8 नंबर के ऑब्जेक्टिव प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।

इस सूची को ध्यान से पढ़ें और अंत में दिए गए 25 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) का टेस्ट देकर अपनी तैयारी को जांचें।

बिहार बोर्ड Bihar School Examination Board मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Class 10 Hindi Writer Name Objective बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। हिन्दी में अच्छे अंक लाने के लिए सभी अध्यायों के नाम, उनके रचनाकार और विधा की सही जानकारी होना जरूरी है।

नीचे दी गई टेबल में कक्षा 10वीं हिन्दी गोधूलि भाग 2 के गद्य खंड के सभी अध्याय, लेखक, विधा और महत्वपूर्ण जानकारी सरल तरीके से दी गई है, जो आपकी बोर्ड परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाएगी।

Class 10 Hindi Writer Name Objective | Bihar School Examination Board कक्षा 10 हिन्दी पाठ और लेखक के नाम

I. गद्य खंड (Prose Section) :
# पाठ का नाम विधा लेखक का नाम लेखक का युग/विशेष
1 श्रम विभाजन और जाति प्रथा निबंध भीमराव अंबेडकर आधुनिक काल
2 विष के दाँत कहानी नलिन विलोचन शर्मा नई कविता/आलोचना
3 भारत से हम क्या सीखें भाषण मैक्समूलर पाश्चात्य विद्वान
4 नाखून क्यों बढ़ते हैं ललित निबंध हजारी प्रसाद द्विवेदी शुक्ल युग के बाद
5 नागरी लिपि निबंध गुणाकर मुले आधुनिक काल
6 बहादुर कहानी अमरकांत नई कहानी आंदोलन
7 परंपरा का मूल्यांकन निबंध रामविलास शर्मा प्रगतिशील लेखक
8 जित-जित मैं निरखत हूँ साक्षात्कार पंडित बिरजू महाराज समकालीन
9 आविन्यों ललित रचना अशोक वाजपेयी समकालीन
10 मछली कहानी विनोद कुमार शुक्ल समकालीन
11 नौबतखाने में इबादत व्यक्ति चित्र यतींद्र मिश्र समकालीन
12 शिक्षा और संस्कृति शिक्षाशास्त्र महात्मा गांधी गांधी युग

यदि तुम 10वीं का परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी पाठ और लेखक के नाम जानना बेहद जरूरी है। बोर्ड परीक्षा में पाठ, रचनाकार और विधा से जुड़े Objective Questions अक्सर पूछे जाते हैं।

नीचे कक्षा 10वीं हिन्दी गोधूलि भाग 2 के पद्य खंड (Poetry Section) के सभी अध्याय, कवि, विधा और महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं परीक्षा उपयोगी तरीके से दी गई है।

II. पद्य खंड (Poetry Section) :
# कविता का नाम कवि का नाम कवि का काल/युग
1 राम बिनु बिरथे जगि जनमा गुरु नानक भक्तिकाल (निर्गुण)
2 प्रेम अयनि श्री राधिका रसखान भक्तिकाल (सगुण)
3 अति सूधो सनेह को मारग है घनानंद रीतिकाल (रीतिमुक्त)
4 स्वदेशी बद्रीनारायण ‘प्रेमघन’ भारतेंदु युग
5 भारतमाता सुमित्रानंदन पंत छायावाद
6 जनतंत्र का जन्म रामधारी सिंह ‘दिनकर’ उत्तर-छायावाद
7 हिरोशिमा सच्चिदानंद ही. वा. अज्ञेय प्रयोगवाद
8 एक वृक्ष की हत्या कुँवर नारायण समकालीन
9 हमारी नींद वीरेन डंगवाल समकालीन
10 अक्षर-ज्ञान अनामिका समकालीन
11 लौटकर आऊँगा फिर जीवनानंद दास समकालीन (बंगाली कवि)
12 मेरे बिना तुम प्रभु रेनर मारिया रिल्के पाश्चात्य कवि

तो मेरे प्यारे भाई-बहन, आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 10वीं हिन्दी गोधूलि भाग 2 के सभी Bihar Board Class 10 Hindi Path Aur Lekhak Name List को एकदम अच्छे से देख लिए हैं।

देखो बाबू, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की मैट्रिक परीक्षा में इस लिस्ट से सीधे-सीधे ऑब्जेक्टिव सवाल (MCQs) पूछे जाते हैं।

इसलिए परीक्षा में तहलका मचाने और एक भी नंबर न छोड़ने के लिए इन सभी पाठों, लेखकों और विधाओं के नामों को घोलकर पी जाना है (याद कर लेना है)। बस मेहनत करते रहिए, सफलता तो झक मारकर पीछे आएगी !

BSEB CLASS 10 HINDI
MCQs PRACTICE SET
(गद्य एवं काव्य खंड)

बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए हिन्दी (गोधूलि भाग 2) के गद्य खंड एवं काव्य खंड (Prose & Poetry Section) का यह स्पेशल MCQs Practice Set तैयार किया गया है। इसमें बोर्ड परीक्षा के नवीनतम पैटर्न के अनुसार अति महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (Objective Questions) को शामिल किया गया है। यदि आप भी मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इन सभी चैप्टर-वाइज ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का अभ्यास अवश्य करें और अंत में दी गई Answer Key से अपने जवाबों का मिलान करें।

#1. ‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ के लेखक कौन हैं?
(A) महात्मा गांधी
(B) भीमराव अंबेडकर
(C) रामविलास शर्मा
(D) गुणाकर मुले

#2. ‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ किस विधा की रचना है?
(A) कहानी
(B) भाषण
(C) निबंध
(D) साक्षात्कार

#3. ‘विष के दाँत’ के लेखक कौन हैं?
(A) अमरकांत
(B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) विनोद कुमार शुक्ल
(D) अज्ञेय

#4. ‘बहादुर’ कहानी के लेखक कौन हैं?
(A) अमरकांत
(B) गुणाकर मुले
(C) यतींद्र मिश्र
(D) पंत

#5. ‘नागरी लिपि’ के लेखक कौन हैं?
(A) रामविलास शर्मा
(B) गुणाकर मुले
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) गांधी

#6. ‘नाखून क्यों बढ़ते हैं’ किस विधा की रचना है?
(A) कहानी
(B) ललित निबंध
(C) भाषण
(D) आत्मकथा

#7. ‘परंपरा का मूल्यांकन’ के लेखक कौन हैं?
(A) नामवर सिंह
(B) रामविलास शर्मा
(C) अज्ञेय
(D) अमरकांत

#8. ‘मछली’ कहानी के लेखक कौन हैं?
(A) उदय प्रकाश
(B) विनोद कुमार शुक्ल
(C) अमरकांत
(D) नलिन विलोचन शर्मा

#9. ‘शिक्षा और संस्कृति’ के लेखक कौन हैं?
(A) गांधी
(B) अंबेडकर
(C) बिरजू महाराज
(D) मैक्समूलर

#10. ‘जित-जित मैं निरखत हूँ’ किस विधा की रचना है?
(A) निबंध
(B) साक्षात्कार
(C) कहानी
(D) भाषण

#11. ‘राम बिनु बिरथे जगि जनमा’ के कवि कौन हैं?
(A) गुरु नानक
(B) रसखान
(C) घनानंद
(D) दिनकर

#12. गुरु नानक किस काल से संबंधित हैं?
(A) रीतिकाल
(B) भक्तिकाल (निर्गुण)
(C) छायावाद
(D) आधुनिक काल

#13. ‘प्रेम अयनि श्री राधिका’ के कवि कौन हैं?
(A) रसखान
(B) सूरदास
(C) पंत
(D) दिनकर

#14. रसखान किस धारा से जुड़े हैं?
(A) निर्गुण
(B) सगुण भक्ति
(C) रीतिकाल
(D) आधुनिक काल

#15. ‘अति सूधो सनेह को मारग है’ के कवि कौन हैं?
(A) घनानंद
(B) भूषण
(C) दिनकर
(D) पंत

#16. ‘स्वदेशी’ कविता के कवि कौन हैं?
(A) बद्रीनारायण ‘प्रेमघन’
(B) पंत
(C) दिनकर
(D) अज्ञेय

#17. ‘भारतमाता’ के कवि कौन हैं?
(A) पंत
(B) प्रसाद
(C) दिनकर
(D) महादेवी

#18. ‘जनतंत्र का जन्म’ के कवि कौन हैं?
(A) दिनकर
(B) पंत
(C) अज्ञेय
(D) रसखान

#19. ‘हिरोशिमा’ कविता के कवि कौन हैं?
(A) अज्ञेय
(B) मुक्तिबोध
(C) शमशेर
(D) पंत

#20. ‘एक वृक्ष की हत्या’ के कवि कौन हैं?
(A) कुँवर नारायण
(B) वीरेन डंगवाल
(C) अनामिका
(D) रिल्के

#21. ‘हमारी नींद’ के कवि कौन हैं?
(A) वीरेन डंगवाल
(B) कुँवर नारायण
(C) अनामिका
(D) दिनकर

#22. ‘अक्षर-ज्ञान’ के कवि कौन हैं?
(A) अनामिका
(B) वीरेन डंगवाल
(C) पंत
(D) घनानंद

#23. ‘लौटकर आऊँगा फिर’ के कवि कौन हैं?
(A) जीवनानंद दास
(B) रिल्के
(C) अज्ञेय
(D) पंत

#24. ‘मेरे बिना तुम प्रभु’ के कवि कौन हैं?
(A) रिल्के
(B) दास
(C) दिनकर
(D) पंत

#25. ‘भारत से हम क्या सीखें’ के लेखक कौन हैं?
(A) मैक्समूलर
(B) गांधी
(C) अंबेडकर
(D) रामविलास शर्मा

#26. ‘बहादुर’ किस आंदोलन से जुड़ी कहानी है?
(A) प्रगतिवाद
(B) नई कहानी आंदोलन
(C) प्रयोगवाद
(D) छायावाद

#27. ‘नौबतखाने में इबादत’ किस विधा की रचना है?
(A) कहानी
(B) व्यक्ति चित्र
(C) निबंध
(D) भाषण

#28. ‘आविन्यों’ के लेखक कौन हैं?
(A) अशोक वाजपेयी
(B) नामवर सिंह
(C) अज्ञेय
(D) यतींद्र मिश्र

#29. ‘विष के दाँत’ किस विधा की रचना है?
(A) कहानी
(B) निबंध
(C) भाषण
(D) साक्षात्कार

#30. ‘भारत से हम क्या सीखें’ किस विधा की रचना है?
(A) निबंध
(B) भाषण
(C) कहानी
(D) आत्मकथा

#31. ‘हिरोशिमा’ किस वाद से संबंधित है?
(A) प्रयोगवाद
(B) छायावाद
(C) रीतिकाल
(D) भक्तिकाल

#32. ‘भारतमाता’ किस काव्यधारा से संबंधित है?
(A) छायावाद
(B) रीतिकाल
(C) प्रयोगवाद
(D) भक्तिकाल

#33. ‘स्वदेशी’ किस युग की रचना है?
(A) भारतेंदु युग
(B) छायावाद
(C) आधुनिक काल
(D) भक्तिकाल

#34. ‘परंपरा का मूल्यांकन’ किस प्रकार की रचना है?
(A) निबंध
(B) कहानी
(C) भाषण
(D) डायरी

#35. ‘शिक्षा और संस्कृति’ किससे संबंधित रचना है?
(A) राजनीति
(B) शिक्षाशास्त्र
(C) कहानी
(D) कविता

ANSWER KEY
# ANS # ANS # ANS
1 B 13 A 25 A
2 C 14 B 26 B
3 B 15 A 27 B
4 A 16 A 28 A
5 B 17 A 29 A
6 B 18 A 30 B
7 B 19 A 31 A
8 B 20 A 32 A
9 A 21 A 33 A
10 B 22 A 34 A
11 A 23 A 35 B
12 B 24 A

“मेरे प्यारे भाई-बहन, याद रखना… किस्मत के भरोसे बैठोगे तो उतना ही मिलेगा जितना लोग छोड़ देते हैं, लेकिन अगर खुद की मेहनत पर भरोसा रखोगे, तो इस बार बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉपर की लिस्ट में तुम्हारा ही नाम चमकेगा!”

बस, अब रुकना नहीं है… पढ़ाई करते रहिए और Kanak Ki PathShala के साथ आगे बढ़ते रहिए!


तुम्हारा भाई (मनदीप कुमार)

📢 Kanak Ki PathShala के साथ जुड़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *